मंगलवार, 12 मार्च 2013

कुदरत ने दिए तोहफे और हमे इन्सान भी बनाया


कुदरत ने दिए तोहफे और हमे इन्सान भी बनाया

हर कोई रहे खुश,सबका अलग भगवान भी बनाया

....अजीब है दुनिया ,यहाँ हर कोई डूबा है अपने में

और एक हम हैं कि हमे इससे अनजान भी बनाया

.......तुम रहो खुश या नाराज इस बेगाने ज़माने से

कुछेक तस्वीरों में झलकता हुआ शैतान भी बनाया

.........खुद के सपनों में उलझे हुए आदमी के लिए

खुशबू से महकते चमन का उसे बागवान भी बनाया

सींचा उसे मुहब्बत के आसुओं से हरदम ही “पंकज”
सच कहूँ तो सरफिरों से थोडा सावधान भी बनाया